A description of my image rashtriya news टेल तक नहर में पानी पहुंचाने में असमर्थ अधिकारी, देखे वीडियो - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

टेल तक नहर में पानी पहुंचाने में असमर्थ अधिकारी, देखे वीडियो



  • टेल तक नहर में पानी पहुंचाने में असमर्थ देख रहे अधिकारी, देखे क्या कह रहा हे अन्नदाता देखे वीडियो

  • सूखी पड़ी नहरे , सूखे पड़े हे खेत 

  • पानी की बूंद बूंद को तरसता दिख  रहा अन्नदाता किसान 

  • बिन पानी कैसे करें खेती करे किसान 


नैनपुर - हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नैनपुर टेल में किसानों को रवि फसल की बुवाई हेतु पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि आज नहर को छूटे हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं फिर भी लगातार प्रयास करने अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी  रवि की फसल बुवाई करने हेतु नहर से पानी नहीं पहुंच पाया है। जिस कारण हम अपनी बोनी करने में लेट होते चले जा रहे हैं। और किसानों में एक आक्रोश की स्थिति पैदा हो रही है। नैनपुर टेल में गोंझी संस्था में वस्तु स्थिति देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है की सिंचाई हेतु पानी के अभी पहुंचने के कोई आसार नहीं है कि पानी नहर से पहुंच पाए



   किसानों ने उच्च अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि  हम आपसे यह अपील करते हैं कि अगर हमें 36 घंटे के अंदर नहर से सिंचाई हेतु पानी को नहीं मिल पाता है तो हम मजबूरन धरने पर सभी किसान बैठने को मजबूर होंगे और अगर जरूरत पड़ी तो हम आमरण अनशन  के रूप में भी तब्दील करने पर मजबूर हो जाएंगे। जिसकी पूर्ण जवाबदारी सिंचाई विभाग नैनपुर के अधिकारियों की होगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से यही लगता हे कि ये सरकार की नीतियों को पलीता दिखाने में लगे हुए हैं ।एक तरफ सरकार किसानों को अन्नदाता को हर सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हे।किसानों को सिंचाई हेतु पानी की सुविधाएं दे रही हे पर अधिकारियों को हठ धर्मी और लापरवाही के चलते मक्के, निवारी, अलीपुर, धतूरा, बर्राटोला,बीजेगांव,गोंझी ,पायली, अतरिया के किसान एक एक बूंद  सिंचाई हेतु पानी को तरस रहे हैं।







कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.