A description of my image rashtriya news महादलित परिसंघ मध्य प्रदेश के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा में किया गया पुष्पमाल्य अर्पण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महादलित परिसंघ मध्य प्रदेश के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा में किया गया पुष्पमाल्य अर्पण

 


  • महादलित परिसंघ मध्य प्रदेश के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा में किया गया पुष्पमाल्य अर्पण

  • महादलित परिसंघ मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष - बादल समुंद्रे एवं महेंद्र हटेटल प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी  नरेन्द्र चुटेल प्रदेश कार्यकरणी सदस्य भी रहे मौजूद

   नैनपुर -     संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे। संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। आपको बता दें कि सविधान सभा के सदस्यों ने हाथ ले लिखी गई दो कॉपियों (हिंदी और अंग्रेजी) पर हस्ताक्षर किए।  

  • भारत के संविधान निर्माता के डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं।यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का वक्त लगा था।



नैनपुर में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस 

   सविधान दिवस के उपलक्ष्य मे जिला मण्डला तहसील नैनपुर में जिला अध्यक्ष -बादल समुंद्रे की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को पुष्प माला अर्पित कर समाज हित में बाबा साहेब द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुये। समाज को प्रेरित करने हेतु अपने वक्तव्य दिए।

 कार्यक्रम में उपस्थित नैनपुर नगर अध्यक्ष -नितेश खरारे,कैलाश पनघरे,नितेश समुंद्रे,ज्योति,विनोद समुंद्रे,जितेश खरारे,राजा राठौर,विनय गोहर,ध्रुव खरारे,नितेश बिरहा,नितिन समुंद्रे,रवि चौटेल,रवि चंद्रवंशी,प्रवीन बिरहा,राजेश चंद्रवंशी,विमल राठौर,मनीष बघेल,नेमी चंद बिरिया,गोलू मानकर,मनीष,शिव चुनवाने,अंकुश चौटेल,अन्नू मलिक आशीष समुंद्रे,नितेश बंस्कार,राम गोठिया एवं अन्य समाजिक बंधुओ की उपस्थिति में कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.