A description of my image rashtriya news नारायणगंज के ग्राम लालीपुर के पास हुआ हादसा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नारायणगंज के ग्राम लालीपुर के पास हुआ हादसा

 


  • अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल
  • नारायणगंज के ग्राम लालीपुर के पास हुआ हादसा


मंडला  नेशनल हाईवे 30 में सफर करना सुरक्षति नहीं है। रोजाना सड़क हादसे हो रहे है। नारायणगंज से मंडला मार्ग में चिरी और लालीपुर ग्राम के बीच एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। घायल को निजी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज ले जाया गया।

जानकारी अनुसार ग्राम लालीपुर और चिरी के पास एक अंधा मोड़ और घाट है, जहां अक्सर हादसे होते है। गुरूवार को दोपहर करीब 3 बजे एक मोटरसाईकिल सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति की भी पहचान नहीं हो पा रही है। हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।


  • बताया गया कि हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर ना पुलिस पहुंची और ना ही एम्बुलेंस। वही मंडला से जबलपुर की ओर एक निजी एम्बुलेंस लौट रही थी। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को उसी एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लेकर पहुंचे। जिसके बाद टिकरिया पुलिस स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पूछताछ की गई लेकिन घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान के लिए पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.