श्री १००८आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ फेरी संपन्न
श्री १००८आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ फेरी संपन्न
आर्यिका रत्न नगर गौरव 105 श्री चिंतनमती माताजी एवं 105 श्री सिद्धांत मति माताजी के संसघ सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
जबलपुर, सिवनी, नैनपुर, घंसौर, मंडला, ग्वालियर, इंदौर, बालाघाट, केवलारी, लखनादौन, धूमा, गोंदिया,दमोह, भोमा, कान्हीवाड़ा, वारासिवनी, मुंबई, नागपुर आदि स्थानों से हज़ारों की संख्या मै जन समुदाय एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की जनता गजरथ फेरी कार्यक्रम् मै उपस्थित रहे
नैनपुर पिंडरई - व्रतीनगरी में आचार्यश्री विधासागरजी महाराज एवं नवाचार्य १०८ श्री समय सागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पंचम निर्यापक श्रमन मुनि १०८ समता सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री बडे बाबा नवीन जिनालय का पंचकल्याणक एवं गजरथ फेरी सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आर्यिका रत्न नगर गौरव 105 श्री चिंतनमती माताजी एवं 105 श्री सिद्धांत मति माताजी के संसघ सानिध्य में कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी श्री विनय भैया वनडा वालों के निर्देशन में ब्रह्मचारी अनूप भैया, रिंकू भैय्या, शैलेश भैय्या, सौरभ भैया, आदि भैया के साथ आयोजन हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।
- इस अवसर पर प्रातः सुबह साढ़े छः बजे श्री १००८ आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक संपन्न हुआ तत्पश्चात भगवान का महामस्तिकाभिषेक, शांति धारा, आरती, देव शास्त्र गुरु पूजन एवं भगवान का मोक्ष कल्याणक पूजा संपन्न होने के बाद हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दोपहर 2 बजे से गजरथ फेरी के कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें गजरथ की सात फेरी पंडाल मै लगाई गई, इस अवसर पर जबलपुर, सिवनी, नैनपुर, घंसौर, मंडला, ग्वालियर, इंदौर, बालाघाट, केवलारी, लखनादौन, धूमा, गोंदिया,दमोह, भोमा, कान्हीवाड़ा, वारासिवनी, मुंबई, नागपुर आदि स्थानों से हज़ारों की संख्या मै जन समुदाय एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की जनता गजरथ फेरी कार्यक्रम् मै उपस्थित रही। मंच संचालन सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष चौधरी कैलाश जैन एवं श्री पदम भूषण जैन ने किया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, श्री विद्यासागर नवयुवक कमेटी एवं महिला मंडल कमेटी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पंचकल्याणक में भगवान के ज्ञान कल्याण के दिन बिछिया विधायक श्री नारायण पट्टा, निवास विधायक श्री चैन सिंह बड़कड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तिवारी जी, निवास पूर्व विधायक डॉ अशोक मर्सकोले जी एवं पिंडरई नगर सरपंच श्री संदीप मरकाम उप सरपंच श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, गजरथ स्थल भूमि प्रदाता श्री रामगोपाल जयसवाल जी आदि गणमान्य नागरिकों का सम्मान गजरथ समिति अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, सन्मति वासल, देवेंद्र जैन, कैलाश जैन, सुकीर्ति भूषण, ऋषभ जैन, पदम भूषण, अशोक जैन, प्रजय जैन, डॉ जी सी जैन, मनीष जैन, संजय जैन, निखिल जैन आदि ने सभी का सम्मान किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने पूज्य मुनि श्री समता सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं