जिले में गुरूवार का दिन रहा हादसों भरा
- जिले में गुरूवार का दिन रहा हादसों भरा
- 6 घायल, दो जबलपुर मेडिकल हुए रैफर
- अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर घायल
- ग्राम सिंगपुर की घटना, गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल किया रेफर
मंडला. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगपुर में एक बाइक सवार युवक एक व्यक्ति को बचाते समय अनियंत्रित होकर बाईक से नीचे गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी निवास पुलिस और डायल 100 को दी गई। सूचना के बाद डायल 100 और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सीएचसी निवास लाया गया। जहां से जबलपुर रैफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार निवास के ग्राम सिंगपुर के पास एक युवक दूसरे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक शिवम गोसाई पिता संतोष 20 वर्ष निवासी ग्राम मेहरा सिवनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास पहुंचा। जहां चिकित्सक ने युवक शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया।
बताया गया कि युवक शिवम ग्राम मेहरा सिवनी से बबलिया मनिहारी का समान लेकर बाईक से जा रहा था, इसी दौरान सिंगपुर में एक व्यक्ति अचानक बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक नीचे गिर गया। घटना की जांच स्थानीय पुलिस कर रही हैं।
दो बाइक टकराई, चार हुए घायल
- निवास के ग्राम बिझौली की घटना
निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिझौली में दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी निवास पुलिस को दे दी गई हैं।
जानकारी अनुसार तेजी लाल पिता अच्छे लाल 65 वर्ष खड़देवरी निवासी अपनी बाइक से ग्राम बिझौली गए हुए थे और मार्ग किनारे बाइक के साथ खड़े थे। बताया गया कि भीखमपुर मार्ग की ओर से सूरज पिता लंबू 23 वर्ष और उनकी पत्नी राजकुमारी पति सूरज 22 वर्ष, भाई जितेंद्र परस्ते बाइक पर सवार होकर कूड़े हरदुली जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बिझौली में दोनों बाईकों की टक्कर हो गई। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची ओर सभी घायलों को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई हैं।
चौकीदार महिला को अज्ञात बाईक सवार ने मारी टक्कर
- निवास के बिजली विभाग के पास की घटना
- गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल किया गया रेफर
निवास नगर के बिजली विभाग के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रही चौकीदार महिला को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई है। महिला को गंभीर हालत में निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार चौकीदार महिला झनकी बाई निवास नगर के रसलगंज स्थित कस्तूरूबा गांधी बालिका छात्रावास की चौकीदार हैं। महिला झनकी बाई पैदल बैंक अपने आवश्यक कार्य से जा रही थी, इसी दौरान बिजली विभाग निवास के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। बाईक की टक्कर से महिला नीचे गिर गई। महिला को स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन से निवास सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई हैं।
rashtriya news





कोई टिप्पणी नहीं