हार्वेस्टर को लेकर हुई चाकूबाजी, 4 लोग हुए घायलः 1हुआ जबलपुर रिफर देखे वीडियो
हार्वेस्टर को लेकर हुई चाकूबाजी, 4 लोग हुए घायलः 1हुआ जबलपुर रिफर देखे वीडियो
1 घायल मंडला, दूसरा जबलपुर रेफर; आरोपी गिरफ्तार, नैनपुर के वार्ड नंबर 14 की घटना
नैनपुर - खेत में हार्वेस्टर चलाने के विवाद में नैनपुर में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। घटना वॉर्ड नंबर 14 के कनौजिया टोला की है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आशीषतिवारी ने सुभाष यादव (35), रवि यादव (28), शारदायादव (30) और अनुराग यादव (13) को चाकू मारा है।सुभाष यादव और रवि यादव को मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां से सुभाष को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुभाष और रवि को पेट में, शारदा और अनुराग को हाथ में चाकू लगा है।
चारों घायल एक ही परिवार के
मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष यादव और रवि यादव सगे भाई हैं। शारदा इनका चचेरा भाई है। अनुराग, सुभाष और रवि का भतीजा है। घायल सुभाष यादव ने बताया कि रवि यादव के बगल वाले खेत में हार्वेस्टर चल रहा था। रवि हार्वेस्टर वाले से बात करने गया था कि इसके बाद वह उसके खेत में हार्वेस्टर चला दे, तभी वहां आशीष आ गया। उसका कहना था कि पहले उसके खेत में हार्वेस्टर चलेगा। इस बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। सुभाष, शारदा और अनुराग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आशीष ने चाकू निकाला और चारों को एक के बाद एक मारना शुरू कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं