A description of my image rashtriya news शासकीय एकीकृत हाई स्कूल धनगांव में अपराजिता अभियान का किया संचालन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शासकीय एकीकृत हाई स्कूल धनगांव में अपराजिता अभियान का किया संचालन



  • शासकीय एकीकृत हाई स्कूल धनगांव में अपराजिता अभियान का किया संचालन 
  • सक्षम बेटी मंडला के तहत कराटे प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) रिखीराम मार्को एवं सहायक कराटे प्रशिक्षक पुरुषोत्तम धुर्वे रहे मौजूद 
  • कक्षा 6 वीं से कक्षा 12 वीं तक पढ़ने वाले छात्राओं को आत्म रक्षा स्वयं की बचाव हेतु कराटे दिया प्रशिक्षण 

मंडला -  अपराजिता अभियान सक्षम बेटी मंडला अंतर्गत जिला कलेक्टर  सोमेश मिश्रा एवं  श्रेयांश कुमट जिला मुख्यकार्यपालन अधिकारी मंडला, पुलिस अधीक्षक रजत सकचेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के डॉक्टर अमित कुमार वर्मा एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी के निर्देशन पर जिले में 9 अक्टूबर से सक्षम बेटी सक्षम मंडला बनाने के उद्देश्य से अपराजिता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसमें जिले की शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से कक्षा 12 वीं तक पढ़ने वाले छात्राओं को आत्म रक्षा स्वयं की बचाव हेतु कराटे प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) रिखीराम मार्को एवं सहायक कराटे प्रशिक्षक पुरुषोत्तम धुर्वे एवं पुलिस टीम मवई के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल धनगांव में आज दिनांक 23/10/2024 को अपराजिता सक्षम, बेटी सक्षम मंडला बालिकाओं के लिए आत्म रक्षा कार्यशाला सहप्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया कराटे प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) रिखीराम मार्को एवं सह कराटे प्रशिक्षित पुरुषोत्तम धुर्वे द्वारा समस्त छात्राओं को आत्मरक्षा स्वयं की बचाओ हेतू प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में सभी छात्राओं के बीच में सीखने की मनोबल से बहुत खुश नजर आ रही है एवं महिला तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संबंध में जानकारी दी गई, 




 अपराजिता सक्षम बेटी सक्षम मंडला अभियान आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय एकीकृत हाई स्कूल धनगांव में पुलिस थाना मवई टीम से आरक्षक मनोज कुमार धुर्वे, गोविंद यादव, शुभांशु हरदहा महिला बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संजना यादव एवं कराटे प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) रिखीराम मार्को, सहायक प्रशिक्षक पुरुषोत्तम धुर्वे एवं प्राचार्य त्रिलोक कुशराम, सहायक वार्डन के जी बी वी धनगांव ममता धुर्वे व समस्त शिक्षक स्टॉप एवं अतिथि शिक्षक एवं छात्राओं की उपस्थिति आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.