A description of my image rashtriya news नवीन सेवा मंडल के तत्वाधान पर शहनाज अख्तर की जोरदार प्रस्तुति गिरते पानी में उमड़ा जन सैलाब - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नवीन सेवा मंडल के तत्वाधान पर शहनाज अख्तर की जोरदार प्रस्तुति गिरते पानी में उमड़ा जन सैलाब

 


नवीन सेवा मंडल के तत्वाधान पर शहनाज अख्तर की जोरदार प्रस्तुति गिरते पानी में उमड़ा जन सैलाब



नैनपुर। मंडला जिले कि तहसील नैनपुर मे नवीन सेवा मंडल के तत्वाधान मे विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। अचानक आई बारिश के कारण कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हुआ किंतु जहां भक्त और श्रोता में उत्साह की कमी नहीं थी गिरते पानी के बावजूद भी भक्तों का जन सैलाब उमड़ गया कुछ समय बाद बारिश के बंद होते ही कार्यक्रम की शुरुआत की गई भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपने मुखारविंद से भजन की प्रस्तुति लगभग 1 घंटे विलंब से कार्यक्रम प्रारंभ किया जो रात लगभग 2 से 2:30 बजे कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंग कुलस्ते ने शिरकत की नवरात्रि के पावन पर्व में नवीन सेवा मंडल के द्वारा हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र के पावन पर्व मे दशहरा दिन शनिवार 12 अक्टूबर को  कार्यक्रम रखा गया नगर से लगे हुए तीन जिलों से भक्तों का सैलाब उमर पड़ा जहां रावण दहन के पश्चात ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ वही नैनपुर पुलिस थाना ने भी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर भर्षक प्रयास किया। इस सफल कार्यक्रम के बाद नवीन युवा मंडल के द्वारा प्रशासन थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा को धन्यवाद प्रेषित किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.