A description of my image rashtriya news बुरहानपुर बस स्टैंड मूत्रालय की बदहाल स्थिति, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर बस स्टैंड मूत्रालय की बदहाल स्थिति, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

बुरहानपुर बस स्टैंड मूत्रालय की बदहाल स्थिति, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी


बुरहानपुर बस स्टैंड पर स्थित मूत्रालय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यात्रियों को मजबूरन गंदगी और असुविधाओं के बीच से गुजरना पड़ रहा है। 

नेहरू प्रतिमा के पीछे का क्षेत्र भी इसी दुर्दशा का शिकार है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


 हालांकि, कागजों पर "स्वच्छ बुरहानपुर" का नारा जोर-शोर से चलाया जा रहा है, 

लेकिन वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। कई लोग इस समस्या को देखते हुए भी बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 

क्या यही गांधी जी के तीन बंदरों का अनुसरण है, जहां आंखें, कान और मुंह बंद करके बैठा जा रहा है?

 प्रतिपक्ष भी इस मुद्दे पर मौन है, जबकि जनता असुविधाओं से जूझ रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.