नगर पालिका परिषद में किया गया वृद्ध जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
नगर पालिका परिषद में किया गया वृद्ध जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
नैनपुर - शासन निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को कार्यालय नगर पालिका में नगर के वृद्ध जनों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गणों द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व तिलक वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस उपरांत उपस्थित वृद्धजनों का तिलक वंदन कर व शाल श्रीफल देखकर सम्मानित किया गया । इसी क्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृद्धजन दिवस के संबंध में उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी उपाध्यक्ष संजू लता वैष्णव पार्षद राजाराम शर्मा सुनील विश्वकर्मा लक्ष्मी परते जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह शरद राजस्व उप निरीक्षक प्रेम कुमार चौटेल जी योजना शाखा प्रभारी रितु मर्सकोले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालकिशन खंडेलवाल पत्रकार बंधु रामकुमार चौरसिया जी समीम खान जी सत्येंद्र तिवारी राजा विश्वकर्मा नगर के वृद्ध जन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं