A description of my image rashtriya news महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनपुर में महिला पुलिस पेट्रोलिंग वाहन हुआ रवाना - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनपुर में महिला पुलिस पेट्रोलिंग वाहन हुआ रवाना

 



महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनपुर में महिला पुलिस पेट्रोलिंग वाहन हुआ रवाना



नैनपुर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश भर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडालो एवं गरबा आयोजन सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए महिला पुलिस पेट्रोलिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले भर में समस्त थाना एवं चौकी परिसर से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग वाहन रवाना किया गया। इसी कड़ी में मंडला जिले के नैनपुर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री नेहा पच्चीसिया के निर्देशन एवं नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा की मौजूदगी में नैनपुर पुलिस थाना परिसर से नगर में नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महिला पुलिस पेट्रोलिंग वाहन दल को रवाना किया गया।  इस दौरान महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक निधि नेमा के मार्गदर्शन में नगर के दुर्गा पूजा पंडालों में कोई भी अप्रिय घटना होने की स्थिति में आमजन को महिलाओं एवं बच्चों के प्रति सुरक्षा करने एवं पुलिस थाने में अपराध करने वाले लोगों की जानकारी देने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। महिला पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक निधि नेमा, प्रधान आरक्षक ज्योति नाग सहित अन्य महिला आरक्षक उपस्थिति रही।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.