A description of my image rashtriya news आरएसएस ने पथ संचलन कर मनाया विजयादशमी उत्सव - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आरएसएस ने पथ संचलन कर मनाया विजयादशमी उत्सव



  •  स्वयंसेवकों से पंच परिवर्तन अपनाने किया अव्हान 
  • आरएसएस ने पथ संचलन कर मनाया विजयादशमी उत्सव
  • प्रांत संघ चालक ने सुझाए राष्ट्र को परम वैभवशाली बनाने के सूत्र

मंडला - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंडला नगर इकाई ने विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। जिसके बाद पथ संचलन किया गया। पथ संचालन उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम के मुख्यवक्ता महाकौशल प्रांत संघचालक डॉ प्रदीप दुबे, जिला संघचालक हीरानंद चंद्रवंशी और नगर संघचालक रामेश्वर अग्रवाल ने डॉ हेडगेवार और गुरुजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। साथ ही उन्होंने पारंपरिक शस्त्रों का तिलक वंदन कर पूजन किया।



   अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डॉ प्रदीप दुबे ने कहा कि संघ ने पंच परिवर्तन की बात की है। जिसमें कुटुंब प्रबोधन कर आदर्श परिवार बनाना। साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध और स्व अर्थात स्वदेशी भाव जागरण की बात कही।उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारत की युवा शक्ति, मातृ शक्ति को विश्व श्रेष्ठ मानता है। भारत पूर्व में अखिल विश्व की महाशक्ति था तो अब क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने स्वयंसेवकों से उक्त पंच परिवर्तन अपनाकर भारत को परम वैभवशाली, महाशक्ति बनाने का आव्हान किया।

इसके पूर्व स्वयंसेवकों का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्यमार्गों से गुजर कर वापिस शिशु मंदिर में समाप्त हुआ। इस दौरान नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। तदुपरांत पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.