A description of my image rashtriya news शासकीय हाई स्कूल अंजनी में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शासकीय हाई स्कूल अंजनी में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

 



  • शासकीय हाई स्कूल अंजनी में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 
  • बालिकाओं की आत्म रक्षा कार्यशाला सहप्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न 
  •  आत्म रक्षा मास्टर ट्रेनर - रिखीराम मार्को के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण 



मंडला - आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकास खंड मवई अंतर्गत  ग्राम पंचायत अंजनी के शासकीय हाई स्कूल अंजनी में आज दिनांक 21/10/2024 को अपराजिता सक्षम बेटी सक्षम मंडला बालिकाओं के लिए आत्म रक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें पुलिस टीम में मनोज कुमार धुर्वे जी एवं उनके साथी पुलिस टीम उपस्थित रहे। आत्म रक्षा मास्टर ट्रेनर रिखीराम मार्को  एवं सहायक मास्टर पुरुषोत्तम धुर्वे के द्वारा समस्त छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस आत्म रक्षा प्रशिक्षण में कक्षा  छठवीं से लेकर कक्षा दसवीं तक प्रशिक्षण में सम्मिलित लेकर भाग लिए कार्यक्रम के अंत में  पुलिस टीम से मनोज धुर्वे एवं शासकीय हाई स्कूल अंजनी के प्रभारी प्राचार्य गिरजा शंकर सिंह बघेल के द्वारा आत्मरक्षा के बारे में समझाइस  दिए। इस प्रशिक्षण में बापा वनवासी सेवा मंडल शिक्षिका रामेश्वरी बैरागी एवं शासकीय हाई स्कूल अंजनी के समस्त अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे हैं। 



कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित

कार्यक्रम में उपस्थित - पुलिस टीम मवई - मनोज कुमार धुर्वे, आत्मा रक्षा मास्टर ट्रेनर - रिखीराम मार्को, सहायक मास्टर - पुरुषोत्तम धुर्वे,  प्रभारी प्राचार्य - गिरजा शंकर सिंह बघेल, मानिक सोनवानी - अतिथि शिक्षक, कृष्ण दास मोंगरे - अतिथि शिक्षक, राजेश चक्रवर्ती - अतिथि शिक्षक, दिनेश्वरी धुर्वे - अतिथि शिक्षक,  द्रोपती नागवंशी, रितु भूते, लोक सिंह कलेश,  बा.व.माध्यमिक विद्यालय - शिक्षिका रामेश्वरी बैरागी, एवं (बालिका) छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.