बुरहानपुर जिले में 84 हजार लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता,भाजपा के संगठन पर्व अंतर्गत सदस्यता अभियान पर हुई संभाग स्तरीय वर्चुल बैठक
बुरहानपुर जिले में 84 हजार लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता,भाजपा के संगठन पर्व अंतर्गत सदस्यता अभियान पर हुई संभाग स्तरीय वर्चुल बैठक
बुरहानपुर।* भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत सदस्यता अभियान में अब तक बुरहानपुर जिले से 84 हजार से अधिक लोग भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त कर चुके हैं।
जिसमें बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 56 हजार से अधिक और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार से अधिक लोग प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी व जिला महामंत्री चिंतामन जी महाजन ने बताया- मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर इंदौर संभाग की वर्चुवल बैठक आयोजित की गई।
जिसमें संभागीय संगठन मंत्री श्री राघवेंद्र जी गौतम, विधायक तेजबहादुर जी चौहान ने मार्गदर्शन प्रदान किया। संभाग नेतृत्व ने सभी संभाग, जिला पदाधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि 100 से कम सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा के जिला, मोर्चा, मंडल या प्रकोष्ठ में कोई पद नहीं दिया जाएगा।
अब सदस्यता अभियान में अब बहुत कम समय रह गया है। 15 अक्टूबर तक सभी अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं