कलेक्टर ने किया सहस्त्रधारा का निरीक्षण
- कलेक्टर ने किया सहस्त्रधारा का निरीक्षण
- सहस्त्रधारा से गरमपानी कुंड तक बोटिंग के लिए विस्तृत कार्ययोजना करें तैयार
- निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट निर्माण, संकेतक, पार्किंग के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिए निर्देश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सहस्त्रधारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा को योजनाबद्ध रूप से विकसित करने चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सहस्त्रधारा से गरमपानी कुंड तक बोटिंग के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार बेरीकेटिंग करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट निर्माण, संकेतक, पार्किंग के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं