पर्यावरण की अनदेखी कर होगा पर्यटन विकास? बुरहानपुर में पेड़ों की कटाई पर सवाल
पर्यावरण की अनदेखी कर होगा पर्यटन विकास? बुरहानपुर में पेड़ों की कटाई पर सवाल"
बुरहानपुर,: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फरवरी माह में वर्चुअल लोकार्पण किए गए 40 करोड़ के विकास कार्यों में बुरहानपुर के मोहना संगम स्थल के 9 करोड़ की लागत से होने वाले कायाकल्प को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुरहानपुर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने आरोप लगाया है कि विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है, जो भारतीय वन कानून 1927 और एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन है।
सामाजिक कार्यकर्ता सचिन गाढ़े और यूनियन अध्यक्ष ने तहसीलदार रामलाल पगारे को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन पर्यावरण की अनदेखी अपराध है। प्रशासन की इस चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं