A description of my image rashtriya news नर्मदा नदी में मिला महिला का शव - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नर्मदा नदी में मिला महिला का शव

 

  • नर्मदा नदी में मिला महिला का शव
  • शव वाहन नहीं मिला, ऑटो से लेकर आए पीएम कराने
  • किया मर्ग कायम, पुलिस कर रही जांच

मंडला . हिरदेनगर चौकी अंतर्गत ग्राम मधपुरी के नर्मदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना हिरदेनगर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शव वाहन नही मिलने के कारण महिला के शव को ऑटो में जिला चिकित्सालय पीएम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि हिरदेनगर क्षेत्र में लगभग 50 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को महिला की पहचान महाराजपुर क्षेत्र की होने का ज्ञात हुआ है। इसके साथ ही परिजनों से भी सम्पर्क किया जा रहा है। पहचान के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसमें जो भी तथ्य निकलकर आयेगा उसके आलावा जो स्थल निरीक्षण से जो तथ्य निकलकर आयेगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। मर्ग कायम किया गया है और जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.