A description of my image rashtriya news किसानों एवं बुनकरों के समर्थन में कांग्रेस की न्याय यात्रा, कल जिले में किसानो के साथ प्रदर्शन, हजारों किसान एवं बुनकर होंगे शामिल। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

किसानों एवं बुनकरों के समर्थन में कांग्रेस की न्याय यात्रा, कल जिले में किसानो के साथ प्रदर्शन, हजारों किसान एवं बुनकर होंगे शामिल।


किसानों एवं बुनकरों के समर्थन में कांग्रेस की न्याय यात्रा, कल जिले में किसानो के साथ प्रदर्शन, हजारों किसान एवं बुनकर होंगे शामिल।

बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को शहर में विशाल किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा निकाली जाएंगी। राजस्थानी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार, कपास के भाव 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। केला उत्पादक किसानों को तत्काल बीमा योजना लागू करने की मांग और बुनकरों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे निकाली जाएंगी जो राजपुरा रोड,डाकवाडी, जयस्तंम, मंडी बाजार से होते हुए शनवारा से कलेक्ट्रेट रोड पर पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही शहर की समस्याओं को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा।



 इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष राम किशन पटेल, पूर्व विधायक हमीद काजी, कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकर, युवा कांग्रेस के देवेश्वर सिंह ठाकुर, किशोर महाजन, बुनकर संघ रियाज अहमद अंसारी , हेमंत पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.