A description of my image rashtriya news पिंडरई की उभरती आवाज और लेखन का नया अंदाज देखे विडिओ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पिंडरई की उभरती आवाज और लेखन का नया अंदाज देखे विडिओ





*पिंडरई की उभरती आवाज और लेखन का नया अंदाज देखे विडिओ 

*झूम गए एक गाने पर पूरे पिंडरई वासी*


श्रीनय प्रोडक्शन चैनल पर गाना किया गया रिलीज 


2 दिन में ही 4000 से अधिक लोगो ने देखा और पसंद किया



नैनपुर - ग्राम पिंडरई के युवा कलाकार अपनी प्रतिभा को उजागर करते हुए,एक नया गाना यूट्यूब के माध्यम से रिलीज किया जिसको 2 दिन में ही 4000 से अधिक लोगो ने देखा और पसंद किया।।



*श्रीनय प्रोडक्शन* चैनल पर गाना रिलीज किया गया।

*रंग चढ़ रहा* गाना श्री गणेश जी को समर्पित 

जिसके लेखक- कवि सत्यम विश्वकर्मा ,और गाने को पिंडरई ग्राम की उभरती आवाज गायक अभिनव लखेरा ने गाया है।।जिन्हे आस पास के ग्रामों में विराजित श्री गणेश जी के पंडालों में बजाया जा रहा है।।कई सालो से प्रयासरत,खुद की प्रतिभा पर लगातार काम करते पिंडरई के निवासी कवि सत्यम(ऋषि) विश्वकर्मा और अभिनव लखेरा की जोड़ी ने वो काम कर दिखाया जिसे पूरे क्षेत्र में सराहा जा रहा है।।

यूट्यूब को माध्यम बना कर एक नई सोच को बढ़ावा देने का काम इन युवाओं ने किया है।। आज जहा पूरा देश गणपति पूजा में लगा हुआ है वही *बप्पा तेरा रंग चढ़ गया* गाने ने सोने पर सुहागा का काम किया।।सालीवाडा स्थित स्टार स्टूडियो जो की श्री अरविंद कार्तिकेय द्वारा प्रचारित है,इनका भी एक नया रूप देखने को मिला। क्षेत्र में स्टार स्टूडियो की काफी प्रशंसा की गई।।अलग अलग वर्गो के बेच गाना बहुत लगाव से सुना जा रहा है।।मुख्य सहयोग के रूप में तनय लखेरा जो की खुद भी गायक है उन्होंने मार्गदर्शन देने का काम बहुत ही अच्छा किया।।साथ ही वीर फोटो वाले संचालक शोभेंद्र राजपूत ने एडिटिंग का काम किया जिससे वीडियो में हर एक रूप और दर्शाई गई हर तस्वीर जैसे जीवंत हो जाती है।।विशेष आभार संदीप प्रजापति को चैनल के माध्यम से दिया गया जिनके मूर्ति कला और आकर्षक प्रतिमा के लिए पूरे जिले में जाना जाता है।।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.