हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली रैली, लहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली रैली, लहराया तिरंगा
नैनपुर- शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान वर्ष 2024 के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 की अवधि तक हर घर तिरंगा फहराया जाना है। उक्त तारतम्य में 11 अगस्त को नगर
पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस एवं कर्मचारियों द्वारा नगर के सार्वजनिक क्षेत्रों में वाहन रैली निकाली गई।
इसी क्रम में 12 अगस्त को उत्कृष्ट शाला नैनपुर के छात्रों के साथ शाला प्रांगण में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया एवं 13 अगस्त को नगर पालिका प्रांगण में अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी द्वारा समस्त कर्मचारियों एवं सर्वसाधारण को हर घर तिरंगा की अवधारणा को अपनाते हुए तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, पार्षद नितिन ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, उप निरीक्षक प्रेम चौटेल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं