A description of my image rashtriya news राहुल गांधी ने तोड़ा भाजपा का अहंकार : रिंकू टाक - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राहुल गांधी ने तोड़ा भाजपा का अहंकार : रिंकू टाक

राहुल गांधी के बढ़ते कदमों से भारतीय जनता पार्टी भयभीत नजर आ रही है क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपने आक्रामक और हमलावर तेवर से भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल करने से रोक दिया। देश के मतदाताओं ने राहुल गांधी के संविधान बचाने के वादे पर भरोसा किया और भाजपा को 400 पर तो क्या बहुमत भी अपने दम पर हासिल नहीं करने दिया। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करते हुए कहा बुरहानपुर विधानसभा चुनाव में बैसाखियों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा का प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करना यह दर्शाता है कि कैसे एक अकेले राहुल गांधी भाजपा पर भारी पड़ रहे हैं। जिससे भाजपा अवसाद ग्रस्त हो गई है। प्रदेश सरकार के बजट को बढ़ा चढ़ा कर बताने वाले भाजपाई क्या बताएंगे कि बुरहानपुर के बुनकरों के लिए क्या किया ,बुरहानपुर के केला उत्पादक किसानों के लिए क्या किया ,बुरहानपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान किए गए हैं बजट में। कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा, क्या भाजपा ने देखा नहीं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिले में राहुल जी के समर्थन में जन सैलाब उमड़ आया था। लंबी चौड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर की बदहाली पर भाजपा विधायक ने एक शब्द भी नहीं कहे। बुरहानपुर विधायक अर्चना चटनीस केला उत्पादक किसानों को प्रति खोड़ के हिसाब से मुआवजा दिलाने का अपना वादा पूरा करें । भाजपा विधानसभा चुनाव में किए वादे भाजपा भूल चुकी है और नए सिरे से जनता को भ्रमित करने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.