A description of my image rashtriya news इस्कान के सानिध्य में आज निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

इस्कान के सानिध्य में आज निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा

नैनपुर नगर में समय-समय पर अनेकों बार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। जहां नगर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन आज किया जा रहा है। नगर को पूरी तरह सजाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा का नैनपुर में पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है। नैनपुर इस्कान समिति व भक्त गण के सानिध्य में यह यात्रा होने जा रहीं हैं। आयोजक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर वासियों से भरपूर
सहयोग की उम्मीद लगाए हैं। यह यात्रा राधा कृष्ण मंदिर वार्ड क्रमांक 15 से प्रस्थान करते हुए चकोर पुल से होकर उमरिया, सुभाष प, रेलवे फाटक, मुख्य मार्ग से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर में ही इसका समापन किया जाएगा। पहली बार इस यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होने से नगर वासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार होने वाले इस आयोजन में अधिक से अधिक भक्त पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने आग्रह किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.