मुम्बई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे के बाद सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अवैध होडिंग हटाने की मांग
मुम्बई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे के बाद सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बुरहानपुर में लगे होर्डिंगो को मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर एवं निगम आयुक्त से हटाने की मांग की।
एक होर्डिंग की अनुमति की आड़ में 10 अवैध होर्डिंग लगा रहें होर्डिंग मालिक, शासन को पहुंच रही लाखों के राजस्व को क्षति।*
शहर की सुंदरता को खत्म करने वाले होर्डिंगो के मकड़ जाल से आमजन को दिलाई जाय मुक्ति, क्युकी मुंबई जैसे हादसे को न्योता दे रहे शहर में लगे होर्डिंग्स।*
लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर घरों, और व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर भी लगवा रखें हैं बड़े-बड़े होर्डिंग, जिनके गिरने का डर बरकरार।
बुरहानपुर। मुम्बई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मृत्यु और 70 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी उमेश जंगाले ने बुरहानपुर में विभिन्न क्षेत्रों में लगे होर्डिंगो को मुख्यमंत्री मोहन यादव को मेल और फैक्स के माध्यम से और कलेक्टर एवं निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से पत्र के माध्यम से मांग की हैं कि मुंबई जैसी घटना बुरहानपुर में नहीं घटे जिस हेतु शहर में लगे समस्त होर्डिंगो को मानसून (बरसात) लगने के पूर्व तत्काल हटाए जाय, क्युकी जून महीने से तेज हवा, आंधी, तूफान आने से होर्डिंग गिरने का खतरा बना रहता हैं। उन्होंने बताया कि 13 मई को मुंबई में आई तेज हवा, आंधी, तूफान से मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर लगे होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए शहर में लगे समस्त हार्डिंग हटाए जाएं ताकि कोई बड़ी जनहानी या मालहानी बुरहानपुर में नहीं हो। श्री जंगाले ने कहा कि होर्डिंग मालिकों द्वारा नगर निगम से एक होर्डिंग की अनुमति लेकर उसकी आड़ में 10 अवैध होर्डिंग लगा रखें हैं, जिससे शासन को लाखों के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। इन अवैध हॉर्डिंगों से कभी भी बडी जनहानी हो सकती हैं, क्युकी कई वर्षो से लगे होर्डिंगों को जंग लग गया है, जिससे उनमें पुरी तरह सड़न लगी हैं। रहवासी इलाकों में भी यह होर्डिंग बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इन होर्डिंगों से प्राचीन ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की सुंदरता खत्म हो रही हैं। कई बार इन होर्डिंग को देखने के चक्कर में राह चलते और वाहन चालक आपसी में टकरा रहें हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना है। इन होर्डिंगो से किसी की जान भी जा सकती हैं। उमेश ने बताया की लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने घरों, और व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा रखें हैं, जिनके गिरने का डर सदैव बना रहता हैं। उन्होंने कहा कि शहर के रोड किनारे और व्यवसाय प्रतिष्ठानों, मकानों पर लगे समस्त होर्डिंगो को आमजन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हटाया जाए। होर्डिंगों के मकड़ जाल से आमजन परेशान हैं, उन्हें इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। मुंबई हादसे के बाद संबधितो को सीख लेते हुए तत्काल शहर के समस्त होर्डिंगों को हटाना चाहिए। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के पहले शीघ्र ही शहर में लगे होर्डिंगों को लेकर कार्यवाई की जाएंगी।
कोई टिप्पणी नहीं