rashtriya news जिला प्रशासन द्वारा शहर में निकाला गया फलेग मार्च - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

जिला प्रशासन द्वारा शहर में निकाला गया फलेग मार्च

बुरहानपुर  लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन द्वारा आमजन में शांति-व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। फ्लैग मार्च पूर्व नेहरू स्टेडियम में पुलिस स्टॉफ द्वारा मतदान करने हेतु शपथ ली गई।

जिला कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर डीदेवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस-प्रशासन आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। 13 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस फ़ोर्स द्वारा शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। शहरवासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस-प्रशासन की चुनाव हेतु पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से आज शाम जिला कलेक्टर महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में शहर में फ़्लैग-मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा पुलिस कर्मियों को मतदान करने एवं अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई गई। फ्लैग मार्च नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर शनवारा- जयस्तंभ- मंडीचौक - सुभाषचौक- गांधी चौक- फूलचौक - बाईसाहब की हवेली - पांडुमल चौराहा - कमलचौक होते हुए जयस्तंभ पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र कुमार पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंतर सिंह कनेश, अपर कलेक्टर शंकरलाल सिंघाड़े, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, शहर के थानों के थाना प्रभारीगण, थाना स्टॉफ, डीआरपी लाइन एवं कंट्रोल रूम का पुलिस फोर्स शामिल हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.