rashtriya news सेवा मैत्री 'संस्था बुरहानपुर का पहला कार्यक्रम गरीब महिलाओं को ठंडे पानी के मटके वितरण किए - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

सेवा मैत्री 'संस्था बुरहानपुर का पहला कार्यक्रम गरीब महिलाओं को ठंडे पानी के मटके वितरण किए

बुरहानपुर// 50 वर्षों से सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं ने 'सेवा मैत्री' संस्था का शुभारंभ कर गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए ठंडे पानी के मटको का वितरण किया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष इंद्रजीत कौर बिंद्रा ने बताया हमारी पूरी जिंदगी समाज सेवा में निकली है आज 65 से 70 वर्ष की उम्र की हम महिलाएं फिर से समाज सेवा के क्षेत्र में उतरी है घर वाले मना करते हैं फिर भी हमारे अंदर जो सेवा का भाव है वह हमें यह कार्य करने के लिए प्रेरित करता है संस्था की सचिव रफत आसिफ खान ने बताया आज पहला कार्यक्रम शुभारंभ संस्था द्वारा ठंडे पानी के मटको का वितरण कर किया । इस संस्था की कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि जल ही जीवन है इस भीषण गर्मी को देखते हुए हमसे जितना भी हो सका गरीब महिलाओं को मिट्टी के मटके देकर ठंडा पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है इस अवसर पर मनोरमा शर्मा , मीना चौहान,रजनी गट्टानी,प्रेमलता सांकले, सुहानी ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.