rashtriya news बाबा साहब का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रक्षक,बाबा साहब का संविधान देश की तरक्की की गारंटी। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

बाबा साहब का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रक्षक,बाबा साहब का संविधान देश की तरक्की की गारंटी।

बाबा साहब का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रक्षक,बाबा साहब का संविधान देश की तरक्की की गारंटी।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133 वी जयंती पर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने न्यामतपुरा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने देश के लिए बाबा साहब के योगदान के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहां की बाबा साहब जीवन पर्यंत सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय के संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। उनकी जयंती पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बनाए संविधान का वचन और कर्म से पालन करें। कांग्रेस के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा की बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान हमारे देश की तरक्की की गारंटी है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संरक्षक भी है। आज देश के लोकतंत्र को समाप्त करने और संविधान को बदलने का षड्यंत्र किया जा रहा है।हम सब यह शपथ ले कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। श्रद्धांजलि के दौरान पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह डॉक्टर तारीक कैलाश यावतकर आशीष भगत निखिल खंडेलवाल शैली कीर मोहम्मद मर्चेंट विनोद मोरे सरिता भगत प्रमोद महाजन मीनाक्षी महाजन जाकिर अंसारी साजिद अंसारी संतोष साने अंसारी रियाज अंसारी हुजैफा मुलायम वाला योगिता योगिता प्रमोद जैन राजकुमार वाचवानी अकरम पठान रहीम अंसारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.