rashtriya news कार्यकर्ता सम्मेलन और होली मिलन समारोह - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

कार्यकर्ता सम्मेलन और होली मिलन समारोह

कार्यकर्ता सम्मेलन और होली मिलन समारोह
बुरहानपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया जिसमें विधायक अर्चना चिटनीस ,सांसद व लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल भी शामिल हुए 
:बुरहानपुर में हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत कार्यकर्तागण है, जो संगठन कार्य को धरातल पर उतारने और भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर समय प्राणपण से जुटे रहते हैं, भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसमें बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हैं और संगठन की विजय के लिए समर्पणभाव से लगे रहते हैं। मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा की अभूतपूर्व विजय हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है,अर्चना चिटनिस (ल ने यह भी कहा कि बुरहानपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि इस लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लें, पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव से खंडवा लोकसभा में भाजपा जीत का नया इतिहास रचेगी,इस अवसर पर खंडवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पधाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

एंबिएंस - अर्चना चिटनीस, विधायक।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.