rashtriya news नेपानगर पुलिस को 3 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नेपानगर पुलिस को 3 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।

बुरहानपुर//थाना नेपानगर पुलिस को 3 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को वर्ष 2021 के प्रकरण में एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। नेपानगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी *प्रवीण पिता ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी अंबाडा रैयत, नेपानगर* को 138 एनआईए (चेक बाउंस) प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में सीजेएम न्यायालय बुरहानपुर द्वारा अक्टूबर 2023 में आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नेपानगर निरी. ज्ञानू जायसवाल, प्रआर. गुरुदीप पटेल, प्रआर. अमर पवार, आर. गजेन्द्र रावत, आर. लालसिंग ब्राह्मणे की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.