मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना,मुख्यमंत्री श्री यादव ने जिले की लाड़़ली बहनों के खाते में राशि का किया अंतरण
- लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति की राशि का भी हुआ अंतरण
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री लाड़़ली बहना योजना के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन में लाड़ली बहनाओं को मासिक आर्थिक सहायता राशि तथा लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति की राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित रहा। कार्यक्रम में श्री यादव ने प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले की लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि रुपए 16 करोड़ 46 लाख 81 हज़ार 250 तथा लाडली लक्ष्मी छात्रवृति की राशि रुपए 1 करोड़ 45 लाख 66 हज़ार का अंतरण किया।जिला स्तरीय कार्यक्रम बुरहानपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित रहा। इस अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस,महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति, एमआईसी चैयरमेंन भारत इंगले,नितेश दलाल, दीपक वाभले, विवेक श्रीमाली, अशोक कुरील,जनप्रतिनिधिगण,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुमन कुमार पिल्लई,जनपद सीईओ दुर्गश भूमरकर सहित लाड़ली बहनायें उपस्थित रही। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उपस्थितजनों ने लाईव प्रसारण देखा व सुना।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं