A description of my image rashtriya news नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-मोदी सरकार में महिलाए स्वावलंबी बनीं-अर्चना चिटनिस - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-मोदी सरकार में महिलाए स्वावलंबी बनीं-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। बुधवार को नारी शक्ति अभियान अंतर्गत शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाईव संबोधन का प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) उपस्थित रही। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को हितलाभ भी वितरित किए।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई भी दूसरा विकल्प किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं है। महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण अगर किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने किया है। जब भी कांग्रेस की सरकारें आईं, महिलाओं का शोषण हुआ है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। सरकार की योजनाओं से महिलाएं स्वावलंबी बनी है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। नारी सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है, वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ था। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि, समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म से उपर उठकर सर्व जनकल्याण के लिए कार्य करती है। शक्ति वंदन इसका एक और प्रमाण है जिससे नारी शक्ति ने अपना परिचय घर से बाहर निकलकर स्वावलंबी होते हुए दिया है। नया भारत नारी सशक्तिकरण का भारत है। हम इन सभी उपलब्धियों के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि आज देश की हर माता-बहन कह रही है ‘‘मैं हूं मोदी का परिवार‘‘।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और दृढ़ निश्चय का परिणाम है कि संसद में ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘‘ पारित हुआ। विधायिका में हमारे माताओं-बहनों की भागीदारी का विस्तार कर उन्हें सशक्त बनाने वाला यह विधेयक देश के विकास यात्रा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अभूतपूर्व व ऐतिहासिक कदम नारी शक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज माने, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, अरुण सूर्यवंशी, दिलीप पवार, ईश्वर चौहान, श्रीमती किरण रायकवार, श्रीमती उमा कूपर, श्रीमती करुणा भट्ट एवं मनोज अग्रवाल सहित विभिन्न योजनाओं की लाभान्वित नारी शक्ति मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.