rashtriya news महात्मा गांधी की स्मृति में हुई सर्वधर्म प्रार्थना - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

महात्मा गांधी की स्मृति में हुई सर्वधर्म प्रार्थना

बुरहानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 11 फरवरी 2024 को प्रात: 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना, का आयोजन मां ताप्ती नदी के किनारे स्थित सतियारा घाट पर किया गया। 
सर्वप्रथम गांधीजी के अस्थि विसर्जन स्थल पर पुष्प माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गांधीजी का जन्म उस समय हुआ जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था गांधीजी ने सत्याग्रह का मार्ग दिखाया। इसके पश्चात पंडित गजानन शास्त्री द्वारा गीता पाठ, निति प्रकाश सहगल एंव श्री अयरे द्वारा आर्य समाज की प्रार्थना, श्री महेन्द्र जैन द्वारा जैन समाज पठन किया गया श्री राजेंद्र मिश्रा द्वारा महात्मा गांधीजी के जीवन का परिचय बताया ,तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना एवं गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए, सबके लिए खुला है मंदिर ये हमारा, रघुपति राघव राजा राम आदि गीत का भी गान किया गया।आखिरी में दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। 
निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गांधीजी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ सत्य और अहिंसा के दर्शन पर आधारित एक अद्वितीय रचना है. आज की युवा पीढ़ी को जरूर पढ़ना चाहिए. सत्य के प्रयोग आत्मकथा को पढ़ने से युवा पीढ़ी में गांधीवादी सोच विकसित हो सकेगी. उन्होंने कहा कि गांधी की अहिंसावादी विचारधारा के कारण आज भारत का पूरे विश्व में सम्मान है 
अंत में सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनो को स्वच्छता की सपथ दिलवाई , दिनांक 11,12 फरवरी 2024 को भी निगम द्वारा आयोजित किया जायेगा इसलिए सभी नागरिको से आग्रह है की वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि दे |कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता इस सर्वधर्म प्रार्थना में , निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, उपयंत्री गोपाल महाजन, यशवंत महाजन जन सम्पर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
                                                                                                                                                      

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.