rashtriya news सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई देश की पहली महिला शिक्षिका कहा जाता हैं — महापौर - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई देश की पहली महिला शिक्षिका कहा जाता हैं — महापौर

सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई 
देश की पहली महिला शिक्षिका कहा जाता हैं — महापौर 
बुरहानपुर:—नगर निगम द्वारा आज शनवारा लालबाग रोड पर सावित्री बाई फुले की जयंती पर उनके प्रतिमा पर नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने पुजा अर्चना करने के बाद माल्यार्पण किया और उनको याद कर जयंती मनाई गई उन्होंने बताया कि देशभर में प्रतिवर्ष 3 जनवरी के दिन सावित्रीबाई फुले जयंती को मनाया जाता है। सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। इनको सजाज सेविका कवयित्री दार्शनिक आदि के रूप में पहचाना जाता है। सावित्रीबाई फुले को देश की पहली शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर देश का पहला महिला स्कूल खोला था। 3 जनवरी के दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के लिए भी लम्बी लड़ाई लड़ी और उनकी स्थिति में सुधार के लिए बहुत योगदान दिया।सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर कई आंदोलनों में भाग लिया जिसमें से एक सती प्रथा भी था। उन्होंने विधवा होने पर महिलाओं का मुंडन किया जाता था जिसके खिलाफ उन्होंने मुखर होकर नाइयों के खिलाफ आंदोलन किया था। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम के एम.आई.सी चेयरमैन श्री धनराज महाजन जी, पार्षद श्री हेमंत महाजन जी, श्री राजेश महाजन जी, श्री प्रहलाद चौधरी जी एवं समाज जन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.