A description of my image rashtriya news नगर निगम पार्षद दल के कांग्रेस नेता की प्रेसवार्ता।बोले विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू पर जनता के पैसों का - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर निगम पार्षद दल के कांग्रेस नेता की प्रेसवार्ता।बोले विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू पर जनता के पैसों का

नगर निगम पार्षद दल के कांग्रेस नेता की प्रेसवार्ता।
बोले विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू पर जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है।।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के आयोजन पर करोडों रूपये खर्च कर जनता के पैसों का दुरूपयोग कांग्रेसियों ने लगाया आरोप।
भाजपा सरकार और उसके नेता व नगर निगम अधिकारी कर रहे है जिसका घोर विरोध 

बुरहानपुर नगर निगम के द्वारा वर्तमान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर लगाए जा रहे है जिसमें अत्याधिक वी.आई.पी. सिस्टम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानय भाजपा नेता भी शामिल है, तथा भाजपा की सरकार अपनी झूठी वाह वाही का प्रचार प्रसार कर रही है, जिस पर करोडो रूपयों का खर्च का बोझ जनता पर डाला जा रहा है।

बुरहानपुर में इसी प्रकार के आयोजन एक वर्ष पूर्व जन सेवा शिविर के नाम से भाजपा सरकार ने किया था जिसपर करोडो रूपये खर्च किए और आयुषमान कार्ड, संबल कार्ड पी.एम. आवास योजना, बी.पी.एल. राशन कार्ड के फार्म भरवाए गए थे और उन शिविरों पर भी लाखों रूपये का खर्च बताया गया था परन्तु इन शिविरो में जनता ने जो आवेदन दि थे ना तो उन आवेदनों पर कोई कार्य किया गया ना ही उनके आवेदन अनुसार उनकी समस्या का निराकरण किया गया अर्थात लाखों-करोडों रूपयो जनात का खर्च किया जा रहा है। परन्तु बुरहानपुर के 48 वार्डों में पात्र हितग्रहियों को योजना का लाभ नही मिल रहा है।

बुरहानपुर में शासन की सिवरेज योजना जिसमें सेफटी टैंक और नाली का गंदा पानी पाईप और चैंबर बनाकर बाहर निकालने का काम पिछले 05 वर्षों से आज तक पूरा नही किया गया और इसके ठेकेदारों को करोडो रूपयों का पेमेंट सरकार ने कर दिया उसकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी होते हुए भी रोजाना चैंबर चौक हो जाने पर गंदा पानी आम रोड और मोहल्ले में जमा होता है। परन्तु उस कम्पनी के विरूद्ध कोई कार्यवाही भी नहीं की जाती है।

उक्त सिवरेज योजना फेल हो चुकी है फिर भी उस पर करोडों रूपये खर्च किए जा रहे है और इसका बहाना लेकर भाजपा सरकार और निगम महापौर और निगम अधिकारी शहर के वार्डों में सिमेंट रोड ब्लॉक व सौंदर्यकरण के कार्य जो जनता के लिए आवश्यक है नहीं किए जा रहे है, हर वार्ड में इतने गडडे हो चुके है की चलना मुश्किल हो गया है परन्तु महापौर और निगम अधिकारी व बीजेपी सरकार इस समस्या को हल नहीं कर रही है और करोडों रूपये अपने झूठी वाह वाही के प्रचार पर खर्च कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.