भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान रास्तीपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ किया गया। गणेश वंदना एवं शिववंदना करके सर्वप्रथम भगवान शिव के चरणों में पहली सदस्यता की रसीद रखी गई
भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान
बुरहानपुर जिले में भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान रास्तीपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ किया गया। गणेश वंदना एवं शिववंदना करके सर्वप्रथम भगवान शिव के चरणों में पहली सदस्यता की रसीद रखी गई।इसके पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ किसान बंधुओं ने एक रैली के रूप में भ्रमण कर किसानों के घर घर जाकर उन्हें किसान संघ का महत्व समझाकर सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर सनावद से पधारे प्रांत उपाध्यक्ष श्री रेवाराम जी भाईडिया ने कहा कि किसान संघ प्रति 3 वर्ष में एक बार अपना सदस्यता अभियान चलाता है, इसमें हम सबको बढ़-चढ़ कर भाग लेना है और अधिक से अधिक संख्या में किसान बंधुओं को किसान संघ का सदस्य बनाना है ।खंडवा से पधारे धरम जी गुर्जर ने कहा कि इस समय संगठन में ही शक्ति है जितना हमारा संगठन मजबूत होगा उतना हमारी आवाज सुनी जाएगी, अतः सभी किसान बंधु इस सदस्यता अभियान में जुड़ जाए। बुरहानपुर जिले के जिला अध्यक्ष नरेंद्र जाधव ने किसान बंधुओं को संबोधित करते हुए कहां की मेरा गांव और मेरे दो गांव ऐसा लक्ष्य लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करें और पूरे जिले के प्रत्येक गांव में किसान संघ की अपनी सक्रिय समिति बनाये इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष महाजन बुरहानपुर तहसील अध्यक्ष इंद्रपाल महाजन बुरहानपुर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हेमंत पटेल देवराम पटेल शिवराम पटेल नवीन पटेल जगन्नाथ महाजन बुरहानपुर तहसील युवा वाहिनी प्रमुख योगेश कुंडिया महाजन जिला उपाध्यक्ष कैलाश वाघे विरोध ग्राम इकाई से वसंत पाटिल प्रमोद लश्करे भगवान महाजन सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं