rashtriya news संसद से 142 सांसदों के निलंबन का विरोध पूरे देश में हो रहा हैं - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

संसद से 142 सांसदों के निलंबन का विरोध पूरे देश में हो रहा हैं

संसद से 142 सांसदों के निलंबन का विरोध पूरे देश में हो रहा हैं 
                 कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश महासचिव धीरज करोसिया ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर आज नेपानगर में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बुरहानपुर व्दारा विरोध स्वरुप अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।*
            ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामकिसन पटेल ने बताया कि 13 दिसम्बर 2023 को जब भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले की 22 बरसी थी उसीदिन संसद की कार्रवाई चल रही थी इसी बीच मैसूर से भाजपा सांसद श्री प्रताप सिम्हा व्दारा जारी पास के माध्यम से संसद भवन की दर्शकदीर्घा में आए और संसद की कार्रवाई के दौरान संसद के बीच कूद गये जहाँ सभी गणमान्य सांसद मौजूद थे यहीं नहीं उन्होंने रंगीन धुआँयुक्त केमिकल संसद में छोड दिया।*
               *रामकिसन पटेल ने कहा कि संसद जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में हुई इस सुरक्षा चूंक पर कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी दलो ने जब केन्द्र सरकार से जवाब माँगा और पूछा कि इसका जिम्मेदार कौन था? तो उन्होंने जवाब देने के बजाय विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित करके लोकतंत्र की हत्या की जिसके भाजपा मशहूर भी हैं।*
              *विपक्ष के सांसदों का गुनाह क्या था? यहीं न कि उन्होंने संसद की सुरक्षा में हुई चूंक पर सवाल उठाये? क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना गुनाह हैं?*
              *मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेव्यापी आव्हान पर ज्ञापन के माध्यम से भाजपा शासित केन्द्र सरकार की इस तानाशाही का पुरजोर विरोध किया गया और मांग की गयी कि केन्द्र सरकार इस तानाशाही फैसले को वापस ले जिससे लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों की रक्षा हो सके।*
            ज्ञापन सौंपते समय ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामकिसन पटेल,कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल,जिला उपाध्यक्ष सोहन सैनी,महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजयेता चौहान,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस,मंडलम अध्यक्ष संदिप करोसिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता पाटिल,विनोद पाटिल,ब्लाॅक अध्यक्ष स्नैहिल चौधरी,वासु कास्डेकर,प्रकाश जावरकर,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष चन्द्रकान्त प्रजापति,राजेन्द्र मसाने,पार्षद अम्बादास सोनवणे,रतन भिलावेकर,पांडुरंग आमले,शेख रफीक,विनोद पाल,कैलाश पटेल,ज्ञानेश्वर चौहान,अफसार खान,संजय टोरानी,राधेश्याम राठौर,प्रभाकर अडकमोल,दिपक अढाले,धनराज पाटिल,सुनिल मौरे सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.