अटल स्मृति स्थल पर माथा टेकने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ भारती ताई पवार
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी, बुरहानपुर में है देश का दूसरा और मप्र का पहला अटल स्मृति स्थल
बुरहानपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम बुरहानपुर आई। दूसरे दिन बुधवार सुबह 10 बजे वह भाजपा कार्यालय अटल कुंज स्थित अटल स्मृति स्थल पहुंची। यहां पुष्प अर्पित कर अटल स्मृति स्थल पर माथा टेककर नमन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भारती ताई पवार को बताया कि संजय नगर में भाजपा कार्यालय के समीप स्थित अटल स्मृति स्थल मप्र का पहला और देश का दूसरा स्मृति स्थल है। अटल जी की जन्मस्थली ग्वालियर में भी अटल स्मृति स्थल नहीं है, लेकिन यहां जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने इसका निर्माण करवाया था।
उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया था। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती पवार ने यहां पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और माथा टेका। जिलाध्यक्ष श्री लधवे द्वारा बनवाए गए अटल स्मृति स्थल की सराहना की। साथ ही पास में ही बन रहे भाजपा के नए कार्यालय भवन का भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने अवलोकन किया। जिले के हालात पर चर्चा की।
कोई टिप्पणी नहीं