नवरात्रि में आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
1.नवरात्रि में आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची अब नवरात्रि की शुरुआत में ही आने की संभावना है। शनिवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि करीब 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है। नामों पर फैसला अगले छह सात दिन में करेंगे। इसके बाद फिर बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।
2.मानसून की आज पूरे MP से विदाई
मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई अगले 24 घंटे में हो जाएगी। अभी जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 9 जिलों से मानसून विदा नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 साल में पहली बार मानसून जल्दी विदा होगा। इससे पहले 2018 में मानसून 4 अक्टूबर को ही विदा हो गया था।
3.महाकाल का गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर का गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद ही रहेगा। शनिवार को हुई महाकाल मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर कोई विचार नहीं हुआ। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि हर दिन दो लाख लोगों को दर्शन कराना संभव नहीं है। 4 जुलाई 2023 से ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। हालांकि, VVIP भक्तों के लिए इसे खुला रखा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं