A description of my image rashtriya news आम आदमी पार्टी म. प्र. में पूरी ताकत से लड़ेगी चुनाव : रियाज फारूक खोकर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आम आदमी पार्टी म. प्र. में पूरी ताकत से लड़ेगी चुनाव : रियाज फारूक खोकर


बुरहानपुर । आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रियाज फारूक खोकर ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी बुरहानपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में 230 विधानसभाओं पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। भाजपा एवं कांग्रेस के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। रियाज़ खोकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते जन आधार को देखकर भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टी घबराई हुई हैं। आम आदमी पार्टी के बारे में झूठों अफवाह फैलाना भाजपा कांग्रेस के डर को प्रदर्शित करता है। मध्यप्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है और पार्टी का प्रचार प्रसार पूरे मध्यप्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की दुसरी सूची भी जारी कर चुकी है। रियाज़ खोकर ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी बूथ स्तर तक कर ली है। इस बार जनता ने भाजपा कांग्रेस दोनो पार्टियों को नकार दिया है जिसके कारण दोनों ही दल बौखलाये हुए हैं। जयेन्द्र सिंह सोमवंशी ने भाजपा कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबर का खंडन करते हुए मध्यप्रदेश की जनता से अपील की कि इस तरह के फर्जी मैसेजों पर ध्यान न दें आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.