A description of my image rashtriya news खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी हुई मौत, बुरहानपुर के निजी अस्पताल में लाया गया शव को - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी हुई मौत, बुरहानपुर के निजी अस्पताल में लाया गया शव को


फांसी लगाई 

 बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा की पूर्व विधायक मंजू दादू की छोटी बहन खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी हुई मौत, बुरहानपुर के निजी अस्पताल में लाया गया शव को।

:- बुरहानपुर जिले में देररात एक बड़ी घटना घटित हुई है नेपानगर की भाजपा की पूर्व विधायक मंजू दादू की छोटी बहन और वर्तमान खकनार जनपद की अध्यक्ष पूजा दादू ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर मे लगाई फांसी जिसके चलते उसकी मौत हो गई, फांसी लगाने के बाद पूजा दादू को बुरहानपुर के निजी अस्पताल में लाया गया था जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शिकारपुरा थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी कर ली है, देररात का मामला होने के कारण शव का पीएम अभी नही हो सका है, सूर्य उदय के पश्चात ही पीएम किया जाएगा, दरअसल पूजा दादू नेपानगर के कद्दावर नेता और स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र दादू की छोटी बेटी है, सूत्रों की माने तो कल सुबह तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शव यात्रा में अंतिम विदाई के लिए पहुच सकते है उनके गृह ग्राम कान्हापुर, वही जब इस सम्बंध में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह घटना से भाजपा को एक बड़ी हानि हुई है। 

बाइट 01:- मनोज लधवे, भाजपा जिला अध्यक्ष।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.