A description of my image rashtriya news जनक जननी वृद्धाश्रम में जनक जननी दुआ फंड हेतु चंदेरी के दानवीर श्री अमोलकचंद जैन विनोद कुमार जैन ने ₹1 लाख का चेक प्रदान किया। संस्था द्वारा अमोलकचंद जी जैन का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जनक जननी वृद्धाश्रम में जनक जननी दुआ फंड हेतु चंदेरी के दानवीर श्री अमोलकचंद जैन विनोद कुमार जैन ने ₹1 लाख का चेक प्रदान किया। संस्था द्वारा अमोलकचंद जी जैन का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।


ललितपुर में पारसनाथ कॉलोनी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं परम पूज्य श्री सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा से श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति ललितपुर के अंतर्गत जैन सेवा समिति द्वारा जनक जननी वृद्ध आश्रम का संचालन पारसनाथ कॉलोनी ललितपुर में किया जा रहा है इसके संचालन हेतु आज श्री अमोलक चंद जैन विनोद कुमार आलोक कुमार आशीष कुमार जैन चंदेरी वालों  द्वारा एक लाख रुपए की धनराशि का चेक जनक जननी दुआ फंड हेतु प्रदान किया गया जिसका उपयोग असहाय वृद्ध जनों के जीवन यापन हेतु किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं आज की वृद्ध आश्रम के संचालक पंसारी परिवार द्वारा श्री अमोलक चंद जी जैन का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया संस्था के इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि जनक जननी वृद्ध आश्रम में अभी 8 महिलाएं लाभान्वित हो रही है जिसमें पुरुषों के लिए भी आश्रय हेतु इसका विस्तार किया जा रहा है जिसके लिए वृद्ध आश्रम के ठीक पीछे की जमीन क्रय की जा रही है जिसके लिए जनक जननी भू रक्षक हेतू दानदातार 21000 रुपए की धनराशि एवं जनक जननी भू संरक्षक हेतु 51000 की धनराशि प्रदान कर सहयोग कर सकता है दान देने वाले सहयोगियों का नाम पटिया पर अंकित किया जाएगा जिसके लिए 11 परिवारों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की ! श्री विमल जैन विकास जैन ओसवाल सी ए , श्रीमती ज्योति सुनील कामरा जी ,श्री शांत जैन पारौन, श्रीमती मधु राजीव खजुरिया ,श्री राजकुमार अनौरा, अंकुर जैन मोहन  श्री हुकुमचंद जैन श्री सुनील सुधीर जैन प्रेम मंगोड़ी परिवार, श्री दिलीप सराफ गैस , श्री मनोज जैन अनुभव जैकन बहू बेटी साड़ी वाले एवं श्री ताराचंद विमल कुमार शरद जैन रेमंड्स वाले  ने अपनी स्वीकृति प्रदान की जिसके लिए संस्था के पदाधिकारीयों ने उनका साधुवाद व्यक्त किया। 


ब्यूरों रिपोर्ट ए के सिंह आर के सिंह

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.