A description of my image rashtriya news जिला अस्पताल का अजीब मामला- एक जैसा नाम होने पर मरीजों की रिपोर्ट बदली, गनीमत रही कि दवाईयां बदलकर नहीं दी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पकड़ी गलती -शिकायत पर सिविल सर्जन ने व्यवस्था में सुधार की कही बात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जिला अस्पताल का अजीब मामला- एक जैसा नाम होने पर मरीजों की रिपोर्ट बदली, गनीमत रही कि दवाईयां बदलकर नहीं दी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पकड़ी गलती -शिकायत पर सिविल सर्जन ने व्यवस्था में सुधार की कही बात


बरहानपुर। हाल ही में एक प्रसूता के मौत के मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे थे, लेकिन इसके बाद भी यहां व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अब मरीजों की जांच रिपोर्ट बदलने का मामला सामने आया। गनीमत रही कि दवाईयां नहीं बदली। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने यह गलती पकड़ी और सिविल सर्जन को शिकायत की सिविल सर्जन ने कहा गलती से ऐसा हो गया था। दवाईयां नहीं दी थी। समय रहते रिपोर्ट की जानकारी सामने आ गई थी।  

दरअसल शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे एक अन्य मरीज को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी समय यह मामला उनके सामने आया। तब उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप कुमार मोजेश से चर्चा की। साथ ही उन्हें कहा कि मरीज के नाम के साथ सरनेम, पता आदि की जानकारी भी रखी जाए ताकि इस तरह की परेशानी ना हो। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया शनिवार दोपहर मैं जिला अस्पताल में एक मरीज को देखने पहुंचा था उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर हम खंडवा रेफर कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि दो मरीजों की रिपोर्ट बदल गई है तब सिविल सर्जन से चर्चा की। सिविल सर्जन ने तुरंत व्यवस्था में सुधार कराया लेकिन उनसे कहा गया है कि इस तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। मरीज का नाम, पता, सरनेम आदि लिखने की व्यवस्था होना चाहिए। गनीमत रही कि मरीज को फाइल के आधार पर दवाई नहीं दी गई नहीं तो उसे नुकसान भी हो सकता था। वही मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप कुमार मोजेश ने कहा नाम एक जैसा होने से इसी स्थिति बनी। दवाई की रजिस्टर में एंट्री करते हैं। इसलिए केवल रिपोर्ट बदली थी दवाई मिसमैच नहीं हुई। व्यवस्था में सुधार कर लिया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने अस्पताल में साफ सफाई रखने को कहा। फिजिशियन डॉ अंकिता कंडारे का जिला अस्पताल में एक दिन पहले अच्छे काम पर सम्मान किया था। लधवे ने उनसे चर्चा कर कहा इसी तरह बेहतर ढंग से काम करते रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.