भगवान लवकुश जयंती उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा
बुरहानपुर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम बहादरपुर मे लवकुश जयंती उत्सव हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया। सकल पंच काछी माली समाजजन द्वारा प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर्व पर पूर्णिमा तिथि पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा मे भगवान श्री राम , लवकुश , वीर हनुमान और लेझिम आकर्षण का केंद्र रही।श्रधालूओ ने शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया । शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्री राम, लवकुश और वीर हनुमान के जयकारे से पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। काछी माली समाज के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता निलेश महाजन ने बताया की प्रति वर्ष बहादरपुर मे लव कुश व्यायाम शाला द्वारा रक्षा बंधन के दिन भगवान लव कुश की जयंती पर शोभा यात्रा निकलते है। शोभा यात्रा मे जिले भर से माली समाज जन शामील होते है। शोभा यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, बहादरपुर सरपंच प्रतिनीधी विजय उमाले , सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र पाटिल, हर्षित ठाकुर सहित गणमान्य और समाज सेवीयो के साथ ही माली समाज के वरिस्ठ पदाधिकारी सदस्य व समाज जन बडी संख्या मे उपस्थित हुए।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं