जायंट्स सहेली ग्रुप और महिला सुरक्षा वेलफेयर की महिलाओं ने वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया
बुरहानपुर//जायंट्स सहेली ग्रुप और महिला सुरक्षा वेलफेयर की महिलाओं ने वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज दिनांक 30 अगस्त 2023 बुधवार सुबह 10:00 बजे लाल बाग के (चिंचाला) वृद्ध आश्रम में जाकर जायंट्स सहेली ग्रुप और महिला सुरक्षा वेलफेयर के मेंबरों ने वहां के वृद्ध जनों को राखी बांधकर मिठाई खिलाकर श्रीफल रुमाल देकर रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया साथ ही वृद्ध जनों को पोहा मिठाई फल भी वितरित किए गए इस अवसर पर मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर अध्यक्ष अंजू कटकवार, मंगला दुबे ,रेखा भोंडवे, ममता ठाकुर , इशरत सिद्दीकी, ज्योति माली, मंदा मोर और रोटी बैंक के मैनेजर संजय शिंदे और उनकी पत्नी भी उपस्थित थी
कोई टिप्पणी नहीं