विधानसभा चुनाव के पूर्व सरकार को हर कर्मचारियों की मांग का समाधान करना चाहिए,उपरोक्त बयान जारी करते हुए मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस महसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान से मांग की है
विधानसभा चुनाव के पूर्व सरकार को हर कर्मचारियों की मांग का समाधान करना चाहिए उपरोक्त बयान जारी करते हुए मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस महसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि आचार संहिता के पहले कर्मचारियों के प्रत्येक संवर्ग की मांग को पूरा करना चाहिए समाधान करना चाहिए जिससे कर्मचारी जगत को आत्म संतुष्टि मिले उनके अपने अधिकार मिले संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने कहा कि आचार संहिता के नजदीकी से कर्मचारियों में घबराहट और बड़े विरोध की आहत होने लगी है जबकि समस्याओं का अंबार लगा है मध्य प्रदेश सरकार को हर संवर्ग के मुखिया को बुलाकर पंचायत लगाना चाहिए और उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए मोर्चा के संयोजक डॉक्टर अशफाक खान अनिल बाविस्कर जितेंद्र शर्मा बृजेश राठौर राजेश साल्वे ने बताया कि 2004 से बंद पुरानी पेंशन प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ लागू हो इसी प्रकार लिपिक वर्गीय संभागीय अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह मंडी कर्मचारी महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे ने मांग की है कि मध्य प्रदेश के 48000 स्थाई कर्मियों को नियमित किया जाकर उनके भविष्य की चिंता कीजिए उनका जीवन अभाव में गुजर रहा है उनको नियमित किया जाकर उनके साथ न्याय किया जाए इसी प्रकार मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शांताराम निंबोरकर धर्मेंद्र चौकसे ने कहां की शिक्षक संवर्ग की मांग को पूरा किया जाना शिक्षक संवर्ग का भी भारी नुकसान हुआ है प्रमोशन की राह देखते देखते हजारों शिक्षक कर्मचारी रिटायर हो गए लेकिन उनको पदोन्नति नहीं मिली उच्च पद का लाभ जरूर मिला लेकिन 1998 से शिक्षक वर्ग की वरिष्ठता खत्म कर सरकार ने एक प्रकार से उनके साथ बहुत अन्य अन्याय किया है संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने बताया कि इस तकनीकी खामियों को दूर किया जाना चाहिए क्योंकि अगर कल को पुरानी पेंशन लागू होती है तो उनका इसमें फायदा नहीं होगा जब तक की वरिष्ठता नहीं लागू होती*
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं