अंग्रेजों के बनाए 160 साल पुराने कानून होंगे खत्म, अमित शाह ने पेश किए 3 बिल
अंग्रेजों के बनाए 160 साल पुराने कानून होंगे खत्म, अमित शाह ने पेश किए 3 बिल
बहुत जल्द देश में अंग्रेजों के बनाये 3 बड़े कानून खत्म हो जाएंगे और उसकी जगह नए भारत के नए कानून ले लेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि IPC यानी इंडियन पीनल कोड, CRPC यानी क्रिमिनल प्रोसीजर कोड और तीसरा इंडियन एविडेंस कोड ये तीनों पुराने कानून खत्म हो जाएंगे।
इनकी जगह भारत सरकार के बनाए तीन संशोधित कानून प्रभावी होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में विधेयक पेश किया। विधेयके के पारित होने के बाद ये तीनों कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा।
केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए CGBJP के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि यह कानून देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करेगा क्योंकि इन पुराने प्रमुख आपराधिक कानूनों में संशोधन की सख्त जरूरत थी।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने भारत पर लगभग 200 सालों के शासन के दौरान देश को अपनी सहूलियत के हिसाब से चलाने के लिए कई कानून बनाए। इन सभी कानूनों का मकसद सिर्फ भाजरत से संसाधनों को लूटने और इस लूट का विरोध करने वाले लोगों को जेल में डालना।ए के सिंह
कोई टिप्पणी नहीं