बाल संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर व पौधा रोपण का हुआ आयोजन l
बुरहानपुर नि.प्र- राष्ट्रिय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशनुसार मा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बुरहानपुर जिले के ग्राम खडकोद में स्थित AVP ग्लोबल स्कूल परिसर में बाल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यशाला एवं पौधा रोपण का आयोजन जिला न्यायाधीश / सचिव आशुतोष शुक्ल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक , जायंट्स फेडरेशन अधिकारी व् पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन व् जायंट्स अध्यक्ष व् पेरालिगल वोलेनटियर डॉ फौजिया सोडावाला, AVP ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती साधना शाह की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष शुक्ल ने नालसा की योजना बच्चो से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध विधिक सेवा योजना 2015के बारे में बताया l श्री शुक्ल ने कहा की बच्चो के सर्वांगीन विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरुरी है उन्होंने चाइल्ड लाइन , गुड टच बेड टच एवं बाल श्रम निषेध अधिनियम आदि विषय पर बच्चो को जानकारी दी l
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जायंट्स फेडरेशन अधिकारी व् पेरालिगल वोलेन टियर महेंद्र जैन ने कहा की पर्यावरण के महत्व को हम सभी को समझना होगा l शुद्ध पर्यावरण ही स्वस्थता प्रदान करता है l श्री जैन ने बताया की पौधारोपण से हमे एक नही अनेको प्रकार के लाभ प्राप्त होते है l कार्यक्रम के अवसर पर जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था के सम्मानीय सदस्य कैलाश अग्रवाल , डॉ अशोक गुप्ता , अरुण जोशी , सुमेरा अली , डॉ किरण सिंह के साथ साथ, स्कूल प्राचार्या लता कपूर एवं स्कूल में अध्यनरत छात्र व् छात्राओं के साथ साथ सम्पूर्ण स्कूल स्टाफ मौजूद था l इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलूजा थे l उपरोक्त जानकारी जायंट्स सदस्य कैलाश अग्रवाल ने दी l
कोई टिप्पणी नहीं