सशक्त पत्रकार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मध्यप्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा ने किया स्वागत।
सशक्त पत्रकार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मध्यप्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा ने किया स्वागत।
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ,एनएमओपीएस भोपाल के कोर कमेटी के सदस्य, संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में सशक्त पत्रकार समिति का स्वागत किया गया। स्वागत बेला के अवसर पर संयुक्त मोर्चा के समस्त संगठन अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान, संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह, उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली, एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, विजेश राठौर मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे, पेंशन के संभागीय अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, रामदास सगरे एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जंगाले प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाधव, प्रदेश सह सचिव संजय रघुवंशी, प्रदेश मार्गदर्शक संजय शिंदे एवं जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित ने बधाई देते हुए कहा कि बहुत हर्ष और बहुत गर्व की बात है कि हमारे बुरहानपुर जिले से होनहार पत्रकार साथी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है, निश्चित ही हमारे बुरहानपुर की समस्याओं का निदान होगा पत्रकार जगत ऐसा माध्यम है जो आम जनमानस की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर समस्या हल करने की कोशिश करते हैं। अच्छा बुरा पक्ष शासन के सामने रखते हैं। श्री दीक्षित ने सशक्त पत्रकार समिति से निवेदन किया कि हमारी मुख्य मांग 2004 से बंद पुरानी पेंशन वरिष्ठता के साथ लागू हो हमारी समस्या भी शासन तक पहुंचाएं, और हमें न्याय दिलाएं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपकी जो भी समस्या होगी हम भोपाल स्तर तक उठाकर शासन तक पहुंचाएंगे। और आपको भी पुरानी पेंशन मिले हम इसका भी समर्थन करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं