A description of my image rashtriya news मानव सेवा संस्था ने किया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश में नियुक्त हुए चार पदाधिकारियों का सम्मान। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मानव सेवा संस्था ने किया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश में नियुक्त हुए चार पदाधिकारियों का सम्मान।


बुरहानपुर। मानव सेवा संस्था के बैनर तले  सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश स्तर पर नियुक्त हुए चार पदाधिकारियों का संस्था द्वारा शॉल, श्रीफल, व पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया, जिला अध्यक्ष प्रेमलता सांखला ने बताया कि यह बड़ा ही गर्व का विषय है कि बुरहानपुर के पत्रकारिता जगत के इतिहास में पहली बार पत्रकारों में कोई बुरहानपुर जिले से प्रदेश स्तर पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। इसी उपलक्ष में हमारे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले, प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाधव, प्रदेश सह सचिव संजय रघुवंशी का स्वागत व सम्मान किया गया, साथ ही मानव सेवा संस्था द्वारा उनसे निवेदन किया गया कि सामाजिक कार्यों में वह मानव सेवा संस्था का सहयोग करें। इस अवसर पर संस्थापक उषा अग्रवाल, सचिव चंदा जांगड़े, अरुण जोशी, कीर्ति मेहता, अत्ताउल्लाह खान, मंसूर सेवक, पुनीत सांखले सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.