rashtriya news लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन


बुरहानपुर। सेक्टर बेरी मैदान के वार्ड बेरी मैदान, बुधवारा, खैराती बाजार, दाऊद पुरा लोहार मंडी और चंद्रकला में 9 मई 2023 से 15 मई 2023 तक लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लाडली क्लब का गठन किया गया। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, वजन, हाइट ली गई।बालिकाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं जैसे- खो खो, कबड्डी, रंगोली, मेहंदी, कुर्सी रेस ,नींबू रेस ,चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती वंदना इंगले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताऐ, सहायिकाएं, लाडली लक्ष्मी बालिकाएं और वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.