rashtriya news बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " अभियान का प्रारंभ किया गया | - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " अभियान का प्रारंभ किया गया |


बुरहानपुर//राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मई सितंबर 2023 तक स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान के अंतर्गत एवं टेली मानस परामर्श एवं उपचार संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यक्रम में के प्रथम चरण में आज जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग द्वारा " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " अभियान का प्रारंभ किया गया |


इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के आरएमओ डॉक्टर भूपेंद्र गौर , डॉ आर्यन गढ़वाल ब्लड बैंक इंचार्ज , एवं डीपीएम जिला चिकित्सालय बुरहानपुर डॉ प्रवीण भार्गव , एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सामाजिक संस्था के जॉइंटस ग्रुप , एवं जन जागृति संस्था के प्रमुख समाजसेवी श्रीमान महेंद्र जैन जी , एवं डॉक्टर फोजिया सोडा वाला एवं सेवा सदन महाविद्यालय के प्रोफेसर श्रीमान राजेश काले जी , एवं जिला बुरहानपुर के साइकोलॉजिस्ट (Private) मालविका डांगी वाला मैम , आदि के द्वारा कार्यक्रम को आरंभ किया गया इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में साइकिल रैली निकालकर हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आरंभ किया गया साथ ही ए एन एम टी सी छात्राओं द्वारा नारे एवं बैनर के द्वारा पैदल चलकर " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " का संदेश दिया गया इसके पश्चात साइकिल रैली में प्रतियोगियों को " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " अभियान में प्रतिभागीता हेतु प्रशस्ति पत्र तथा स्वल्पाहार दिया गया |


इस अवसर पर जॉइंट्स ग्रुप एवं जन जागृति संस्था प्रमुख श्रीमान महेंद्र जैन सर के द्वारा " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " अभियान का संदेश जन जन तक पहुंचे तथा अधिक से अधिक जन समुदाय इस अभियान से जुड़े एवं मानसिक विकार से संबंधित व्यक्ति का टेली मानस कार्यक्रम के द्वारा नि:शुल्क परामर्श , उपचार किया जाता है इस संबंध में जानकारी का संदेश दिया गया |


तत्पश्चात पूर्व महापौर अनिल भोसले जी के द्वारा जिला चिकित्सालय के मनकक्ष विभाग जानकारी ली गई एवं " स्वस्थ मन - स्वस्थ तन " अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए गए |


कार्यक्रम का संचालन श्री विजय सोनी परिवार नियोजन प्रमुख एवं आभार प्रदर्शन मनकक्ष विभाग की प्रमुख सीनियर नर्सिंग ऑफीसर श्रीमती सीमा डेविड के द्वारा किया गया |

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.